पंजाब के मलेरकोटला के गांव भूदन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में 31 वर्षीय विधवा इंदरपाल कौर, उनकी बुजुर्ग मां हरदीप कौर और 9 वर्षीय बेटा जॉर्डन सिंह शामिल हैं।
मरने से पहले इंदरपाल ने वीडियो रिकॉर्ड कर करीब 10 लोगों पर पैसों के लेन-देन को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर सास समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि इंदरपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद वह बेटे के साथ मायके में रह रही थी।





