PB8LIVE NEWS: जालंधर के सोढल इलाके के शिवनगर में उस समय हंगामा हो गया। जिस वक्त घर में ब्लड सैंपल कलेक्ट करने लिए आए एक युवक को बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा लिया गया। महिला के शोर मचाने पर परिवार वालों और मोहल्ले वालों ने युवक को पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान गुरशरण निवासी मिठ्ठापुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में युवक के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। थाना डिवीजन नंबर 8 में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





