लुधियाना के दुगरी इलाके में आलमगीर बाइपास के पास एक युवती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरू में लोगों ने बोरी को कूड़ा समझा, लेकिन पास जाकर देखा तो उसमें से एक हाथ बाहर निकला। सूचना मिलने पर दुगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोलने पर अंदर से करीब 30 से 35 साल की महिला का शव बरामद हुआ।
शव की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रात के समय शव को यहां फेंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।





