Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 5 मार्च, 2025

आपका राशिफल- 5 मार्च, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में लगा रहेगा। कोई नया कारोबार शुरु करने के बारे में मन बना सकते हैं। परिवार के साथ किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। बदलते हुए मौसम के कारण हल्का बुखार हो सकता है, सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। दांपत्य जीवन मे खुशहाली  बनी रहेगी। छोटे व्यापारियों को तरक्की करने के नए मौके मिल सकते हैं। बच्चे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। शत्रु पक्ष आपको नुकसान  पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज ज़रुरी कामों को किसी के भरोसे न छोड़े। कामकाज के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। छात्रों को और मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। घरवालों से किसी विषय पर सलाह ले सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगो की समाज में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। ऑफिस में आज काम का प्रेशर बढ़ सकता है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई कर रहे जातको को अच्छे कॉलेज से प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में आप अपने जूनियर्स की मदद कर सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चे आज कुछ नया सिखने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। पैसों के निवेश से पहले जांच पड़ताल अवश्य कर लें। आज ठंडी चीजों के सेवन करने से परहेज़ करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को पैसों के लेन देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मेडिकल की फील्ड से जुड़े लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। बिज़नेस में बढ़ोतरी होने के योग है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।

धनु  राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। युवा अपना कारोबार शुरु करने के बारे में सोच सकते हैं। सिंगल जातकों को आज विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कमज़ोरी महसूस हो सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। माता पिता को आज कोई तोहफा दे सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत का फल मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। बिज़नेस में परिवार के बड़ों से सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से समाप्त हो जाएगी। प्रेमी के साथ बाहर डिनर डेट पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को जूनियर्स के काम पर ध्यान देने की ज़रुरत है। सेहत सही रहेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular