Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 2 मई, 2025

आपका राशिफल- 2 मई, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम करते समय काम पर पूरा फोकस बना कर रखें। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पति पत्नी के मध्य चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे जातक अपने शब्दों पर काबू बना कर रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। पिता के साथ मिलकर घर के ज़रुरी कामों को पूरा कर सकते हैं। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो जाएगी। काम के चलते दिन व्यस्त रहेगा। परिवार को समय देने की कोशिश ज़रुर करें। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा है, मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। सिंगल जातक किसी को पहली ही मुलाकात में अपना दिल दे बैठेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर के साथ बाहर सैर पर जा सकते हैं जिससे अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा। पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशानी का कारण बन सकती है, बाहर का न खाएं।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में ज्यादा धन कमाने के मौके मिल सकते हैं। युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए पसंद का कॉलेज मिल सकता है। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर और व्यापार के लिहाज़ से दिन सही रहेगा। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में आज किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़े। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नया कारोबार शुरू करने का सोच रहे है तो उस के लिए किसी अनुभवी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान आज अपने मन की कोई बात आपसे साझा कर सकती है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। पैसों का निवेश करने का सोच रहे है तो किसी अनुभवी से सलाह ज़रुर लें। कानूनी मामलों में जल्दबाज़ी न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन लिए फेवरेबल रहेगा। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसा उधार पर न दें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की मीटिंग के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद  नौकरी मिल सकती है। पहले से किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। घर से बाहर जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद ज़रुर लें, अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular