Pb8Live News: लुधियाना के हलका साहनेवाल इलाके में यूथ कांग्रेस नेता के भाई की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना नंदपुर सूए के पास बीती रात करीब पौने 11 बजे एक अहाते में घटी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो यूथ कांग्रेस नेता अनुज कुमार का भाई था। अमित उस अहाते का संचालन करता था। मृतक के भाई अनुज कुमार के मुताबिक, तीन युवक बाइक पर आए और अहाते पर कुछ खाना-पीना किया। जब उनसे बिल मांगा गया तो उन्होंने बहस शुरू कर दी।
बहस के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर अमित के सीने के बीचों-बीच गोली मार दी। गोली दिल के पास लगने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना साहनेवाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।





