Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत,...

जालंधर में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, पिता गंभीर घायल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में स्कूटी सवार पिता-पुत्र के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कूटी सवार पिता-पुत्रको तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे लक्की भगत (27) निवासी गढ़ा रोड, जालंधर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मुताबिक दोनों शादी समारोह से घर वापिस लौट रहे थे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पिता का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने बस चालक जसबीर सिंह को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular