अमृतसर के अटारी क्षेत्र के राजाताल गांव के पास 35 वर्षीय सोहणा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वह रोज की तरह काम पर जा रहा था, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और इलाके के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।





