पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम Nayab Singh Saini और पंजाब भाजपा प्रधान Sunil Jakhar ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई।
ज्ञान सिंह मान लंबे समय तक आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे और लोकसभा व विधानसभा चुनावों में AAP के कैंपेन इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह 2014 से 2022 तक संगरूर सांसद कार्यालय के प्रभारी भी रहे। भाजपा उनकी जॉइनिंग को मालवा क्षेत्र में संगठन की मजबूती के तौर पर देख रही है।





