Tuesday, November 10, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABजालंधर में डॉ. अंबेडकर चौक पर ट्रक से टक्कर मारकर तोड़फोड़ का...

जालंधर में डॉ. अंबेडकर चौक पर ट्रक से टक्कर मारकर तोड़फोड़ का आरोप, चालक को छोड़ने पर भड़का वाल्मीकि समाज

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

जालंधर में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक पर ट्रक से टक्कर मारकर सरकारी संपत्ति और चौक को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 8 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे ट्रक नंबर PB02/CC/8847 के जरिए चौक पर टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस घटना में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाने की नीयत से टक्कर मारी गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले को महज एक सड़क हादसा मानकर ट्रक चालक को छोड़ दिया, जबकि घटना के पीछे की मंशा और पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए थी। उनका कहना है कि इस घटना से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इलाके का माहौल खराब होने की आशंका है।

इस संबंध में भीम क्रांति सेना भारत के प्रतिनिधि ने पुलिस कमिश्नर, कमिश्नरेट जालंधर को शिकायत सौंपकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ट्रक चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और यह भी पता लगाया जाए कि घटना महज हादसा थी या इसके पीछे कोई अन्य मंशा थी।

शिकायत की एक प्रति डीसीपी/एसबी कार्यालय में भी पेश की गई है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular