Sunday, November 1, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्पीड रिकॉर्ड कंपनी और पप्पी स्वीट्स के...

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्पीड रिकॉर्ड कंपनी और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटों की मौत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में तेज रफ्तार और कथित कार रेसिंग ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में 18 और 19 साल के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार में उनके साथ तीन अन्य दोस्त भी सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, पांचों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद वे वॉक्सवैगन कार में सवार होकर निकले। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनकी थार के साथ रेस लगने लगी। रेस की शुरुआत बीएमसी चौक के पास एपीजे कॉलेज के नजदीक से हुई थी। इसके बाद दोनों गाड़ियां बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ बढ़ीं।

इसी दौरान पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर उनकी वॉक्सवैगन कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो युवकों की जान चली गई।

हादसे की सूचना आज तड़के करीब 3 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक (18) और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ (19) के रूप में हुई है। दोनों जालंधर की सेठ हुकुमचंद कॉलोनी के रहने वाले थे।

इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular