पंजाब: जलालाबाद के पूर्व कांग्रेस विधायक रमिंदर सिंह आवला ने अकाली दल का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ में सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। आवला के पार्टी छोड़ने की वजह कांग्रेस में टिकट को लेकर नाराजगी मानी जा रही है। हाल ही में राजा वड़िंग के ‘2 टिकट, बाप का राज है?’ वाले बयान से भी विवाद हुआ था। वहीं, सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर आवला का स्वागत करते हुए जलालाबाद में अकाली सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का जिक्र किया।





