Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मानसा में सनसनीखेज वारदात सामने आई,  एंटी-ड्रग टास्क फोर्स से जुड़े परविंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। एक मेडिकल स्टोर पर नशे की खरीद-फरोख्त को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार ने उन पर गोलियां चला दीं। इस घटना में झोटा के एक साथी के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेडिकल स्टोर बंद कर मौके से फरार हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आने की जानकारी है, जिसमें झोटा और मेडिकल स्टोर संचालक के बीच विवाद होता दिखाई देता है। इसके बाद फायरिंग की घटना नजर आने की बात कही जा रही है।

उधर, परविंदर सिंह झोटा की हत्या की खबर फैलते ही उनके समर्थक उनके घर पर इकट्ठा होने लगे। समर्थकों ने घटना के विरोध में मानसा शहर बंद करने का ऐलान किया है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार किया जा रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular