Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्म दिवस पर 16 अक्टूबर को...

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्म दिवस पर 16 अक्टूबर को पंजाब में आरक्षित छुट्टी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे खुले!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Punjab Holiday News: पंजाब में 16 अक्टूबर, शुक्रवार को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्म दिवस के अवसर पर आरक्षित छुट्टी का प्रावधान किया गया है। पंजाब सरकार की आरक्षित छुट्टियों की सूची में इस दिन को शामिल किया गया है। हालांकि, यह सामान्य सरकारी छुट्टी नहीं है, इसलिए स्कूल-कॉलेज बंद रहने की घोषणा नहीं की गई है। पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी आरक्षित छुट्टियों की सूची में से अपनी पसंद की कोई दो छुट्टियां ले सकते हैं।

स्कूल-कॉलेज रहेंगे खुले
इसी व्यवस्था के तहत कर्मचारी 16 अक्टूबर को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी (Baba Banda Singh Bahadur Jayanti) के जन्म दिवस पर छुट्टी का लाभ ले सकते हैं। 16 अक्टूबर को आरक्षित छुट्टी होने के बावजूद पंजाब के स्कूलों और कॉलेजों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहने की जानकारी दी गई है। इसलिए इसे पूरे राज्य में लागू होने वाली अनिवार्य सार्वजनिक छुट्टी नहीं समझना चाहिए।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular