Saturday, September 19, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के SHO बदले

जालंधर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के SHO बदले

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शहर के कई थानों के SHO बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक थाना नंबर-1 के प्रभारी राकेश कुमार का ट्रांसफर कर उन्हें थाना नंबर-8 का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं थाना नंबर-8 के SHO साहिल चौधरी को अब थाना नई बारादरी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा CIA स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार का तबादला कर उन्हें थाना रामामंडी का SHO नियुक्त किया गया है।

वहीं थाना रामामंडी के SHO जसपाल सिंह को अब थाना नंबर-1 की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी तरफ थाना नई बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार को DCP के साथ अटैच किया गया है और उन्हें स्पेशल ब्रांच में भेजा गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अब सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अपने-अपने थानों का कार्यभार संभालना होगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular