Friday, October 30, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के स्कूलों और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी,...

जालंधर के स्कूलों और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के APJ स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद भारी पुलिस बल और बम स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

स्कूल प्रबंधन ने धमकी मिलने के बाद पुलिस को सूचित कर दिया है। हालांकि, अभी तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले भी जालंधर के कई स्कूलों को कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular