सुखबीर सिंह बादल के मार्गदर्शन में कुलदीप सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी, पार्टी की मजबूती और जनसेवा के लिए काम करने का लिया संकल्प
शिरोमणि अकाली दल की ओर से मनीष गिल को दोआबा के एससी सेल का महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के मुख्य अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल के मार्गदर्शन में और दोआबा एससी सेल के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह द्वारा की गई।
इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह टिंडसा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मनीष गिल को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मनीष गिल ने पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी मेहनत, सूझबूझ और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने और लोगों की सेवा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
इस मौके पर राहुल, रिक्की लूथर, तेजिंदर सिंह, यासो, राजन सहोता, शुभम, विजय, विक्की शर्मा, पंकज लहौरिया सहित कई अन्य साथी भी मौजूद रहे। मनीष गिल को नई जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित नेताओं और साथियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





