Monday, September 14, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर कोर्ट में गैंगस्टरों ने पुलिस को देखते ही छत से लगाई...

जालंधर कोर्ट में गैंगस्टरों ने पुलिस को देखते ही छत से लगाई छलांग, एक का पैर टूटा मंदिर में हुई पत्थरबाजी के मामले में वांटेड अमन और फतेह काबू

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेशी पर पहुंचे दो गैंगस्टर पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस से बचने के लिए दोनों ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स की छत से छलांग लगा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी के मामले में वांटेड थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों किसी दूसरे केस की पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम कोर्ट पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे और पीछा किए जाने पर छत से छलांग लगा दी। इस दौरान एक गैंगस्टर के पैर में चोट आई, जिसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल दोनों की पहचान अमन और फतेह के तौर पर बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। करीब एक महीने पहले देवी तालाब मंदिर में मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में ईंट-पत्थर चले थे। इसी दौरान फतेह गैंग और भाना गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए थे। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई, फिर हाथापाई हुई और इसके बाद जमकर पत्थरबाजी हुई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular