हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया।
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
75 साल की उम्र में नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।





