Tuesday, November 17, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर रोडवेज डिपो में भीषण आग! 40 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके...

जालंधर रोडवेज डिपो में भीषण आग! 40 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में सोमवार देर रात बड़ा हादसा सामने आया, जहां मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित रोडवेज डिपो नंबर-1 में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। डिपो में रखे पुराने टायर और सूखे पेड़ आग की चपेट में आ गए, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

आग इतनी भयानक थी कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए 40 से ज्यादा दमकल गाड़ियां तैनात की गईं, जो लगातार पानी की बौछार कर रही हैं।

दमकल अधिकारी गौरव के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular