हरियाणा के करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के 27 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया। घोघड़ीपुर नहर के पास देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में करीब 25 राउंड फायरिंग हुई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। सरेंडर की चेतावनी के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी ढेर हो गए। मौके से हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।





