जालंधर के मकसूदां बाईपास हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शरीर दो हिस्सों में बंट गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को हाईवे के बीच छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।





