Monday, August 10, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARभगवान वाल्मीकि आश्रम चुनाव में विपन सभरवाल की शानदार जीत, समर्थकों में...

भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनाव में विपन सभरवाल की शानदार जीत, समर्थकों में जश्न

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर स्थित के चुनाव में विपन सभरवाल ने जीत दर्ज कर एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार बैठकों, समर्थन और प्रचार का दौर चल रहा था। आज हुए चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद विपिन सभरवाल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

चुनाव के दौरान विपन सभरवाल के समर्थन में बड़ी संख्या में समर्थक और क्षेत्र के लोग सामने आए थे। अलग-अलग सामाजिक संगठनों और प्रमुख लोगों की ओर से भी उनके पक्ष में समर्थन और वोट की अपील की गई थी। आज चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विपन सभरवाल को विजेता घोषित किया गया। जीत के बाद उनके समर्थकों ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी।

विपिन सभरवाल ने अपनी जीत के बाद समर्थकों और क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आश्रम की बेहतरी, विकास और समाज को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं, समर्थकों ने इस जीत को समाज की एकजुटता और उनके प्रति लोगों के विश्वास की जीत बताया। भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर के चुनाव में विपिन सभरवाल की जीत के बाद अब आने वाले समय में आश्रम के विकास और आगामी योजनाओं पर सभी की नजर रहेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular