जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल होटल के कमरा नंबर 102 से करीब 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। युवती पिछले दो दिनों से होटल में ठहरी थी। बताया जा रहा है कि एक युवक रोजाना उससे मिलने आता था और 2-3 घंटे बाद चला जाता था। कमरे से लाल रंग का खाली सूटकेस मिला, जबकि सामान बिखरा हुआ था। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जालंधर में होटल के कमरे से 20 साल की युवती की मिली लाश, दो दिन से ठहरी थी, युवक रोजाना मिलने आता था!
Body of a 20-year-old woman found in a Jalandhar hotel room; she had been staying there for two days, and a young man used to visit her daily.





