जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले प्रवासी युवक ने रात करीब 12 बजे बच्ची को अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची का मेडिकल करवाया गया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।





