Wednesday, August 12, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में डबल मर्डर से सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को...

जालंधर में डबल मर्डर से सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को मार डाला, वारदात के बाद फरार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। आरोप है कि 42 वर्षीय हीरा लाल ने अपने पिता अयोध्या प्रकाश (65) और पत्नी सरिता (38) की क्रिकेट बैट और जग से वार कर हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटे बच्चों ने घर का दरवाजा खोला तो अंदर मां और दादा के शव देखकर चीख-पुकार मचा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर महिला का शव वॉशिंग मशीन में मिलने की बात भी सामने आई थी, जिसे पुलिस ने गलत बताया है। आरोपी वारदात के बाद फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस CCTV और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular