Thursday, August 13, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर: इंद्रा कॉलोनी में सीवरेज का गंदा पानी बना आफत, पीने के...

जालंधर: इंद्रा कॉलोनी में सीवरेज का गंदा पानी बना आफत, पीने के पानी को भी तरसे लोग

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के वार्ड नंबर-1 के अंतर्गत आती इंद्रा कॉलोनी, वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक, इलाके के लोग इन दिनों नारकीय हालात में जीवन जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी की गलियों में पिछले कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी जमा है, जिसके चलते लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इलाका निवासियों का कहना है कि लंबे समय से सीवरेज की समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। गंदा पानी गलियों में जमा होने के कारण बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

वहीं, मोहल्ला वासियों के अनुसार उन्हें पीने के साफ पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। एक तरफ गलियों में सीवरेज का गंदा पानी जमा है, तो दूसरी तरफ लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।

इलाका निवासियों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार ध्यान दिलाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि इलाके के पार्षद की ओर से भी समस्या के समाधान के लिए उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा।

इस दौरान शंकर, सौरव, राकेश, गीता, साहिल, रिंकू, मन्नू, आशा सहित अन्य मोहल्ला निवासियों ने रोष प्रकट करते हुए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि सीवरेज की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए तथा इलाके में पीने के साफ पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular