Friday, September 18, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABनशा विरोधी यात्रा से पहले रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला! अंडे-टमाटर...

नशा विरोधी यात्रा से पहले रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला! अंडे-टमाटर फेंके, गाड़ियों के शीशे तोड़ने का आरोप

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में BJP की नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुरू होने से पहले ही हंगामा हो गया। पठानकोट जा रहे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर बटाला के पास हमला किए जाने का आरोप लगा है।

बिट्टू के मुताबिक, घासीतपुर के पास उनके काफिले को घेरने की कोशिश हुई और अंडे-टमाटर फेंके गए, जबकि उनकी गाड़ियों के शीशे भी टूटे। हालात बिगड़ते देख उनकी सुरक्षा टीम उन्हें पास के एक घर में ले गई।

बिट्टू ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे AAP से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता थे। उन्होंने कुछ लोगों को पकड़े जाने का भी दावा किया है। हालांकि, मामले में पुलिस की विस्तृत कार्रवाई की जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

दरअसल, BJP आज से पंजाब में नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुरू कर रही है। यह यात्रा करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय करते हुए सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी और 30 सितंबर को जालंधर में इसका समापन होगा यात्रा से पहले हुए इस हंगामे ने पंजाब की सियासत गरमा दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular