Thursday, August 6, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARभगवान वाल्मीकि आश्रम चुनाव: विकास पर जनता की मुहर, विपन सभरवाल के...

भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनाव: विकास पर जनता की मुहर, विपन सभरवाल के समर्थन में जनता खुद उतरी मैदान में, बड़ी लीड से जिताने का लिया संकल्प

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर। भगवान वाल्मीकि आश्रम, शक्ति नगर के चेयरमैन पद के चुनाव आगामी 9 अगस्त को होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर उम्मीदवार विपन सभरवाल ने गुरुवार को अली मोहल्ला, इस्लामगंज, ब्रैंडरथ रोड, छोटा अली मोहल्ला, गली गिल स्ट्रीट और रानियां वाली गली सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन और उत्साह देखने को मिला।

प्रचार अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने स्वयं प्रचार की कमान संभाल ली और विपन सभरवाल के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। इलाके के निवासियों का कहना था कि पिछले पांच वर्षों में चेयरमैन रहते हुए विपन सभरवाल ने भगवान वाल्मीकि आश्रम के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए हैं, जिनका लाभ पूरे समाज को मिला है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि विपन सभरवाल और उनका परिवार हमेशा समाज के सुख-दुख में सबसे आगे खड़ा रहता है। यही कारण है कि इस बार भी समाज उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर दोबारा आश्रम का चेयरमैन बनाना चाहता है। लोगों ने विश्वास जताया कि इस बार विपन सभरवाल पहले से भी बड़ी बढ़त के साथ चुनाव जीतेंगे।

प्रचार के दौरान विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और गर्मजोशी से स्वागत कर विपन सभरवाल का उत्साहवर्धन किया। समर्थकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि आश्रम का स्वरूप पूरी तरह बदला है। आश्रम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डॉ. भीमराव आंबेडकर हॉल का निर्माण कराया गया, जहां सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा युवाओं और विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी की भी स्थापना की गई, जिससे समाज को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिली है।

लोगों का कहना है कि इन कार्यों के अलावा भी आश्रम में समय-समय पर अनेक विकास कार्य विपन सभरवाल की अध्यक्षता में किए गए हैं। समाज के लोगों का मानना है कि आश्रम के विकास की यह गति आगे भी बनाए रखने के लिए अनुभवी और सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता है, इसलिए वे आगामी 9 अगस्त को विपन सभरवाल के पक्ष में मतदान कर उन्हें पुनः चेयरमैन बनाने का संकल्प ले चुके हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular