पंजाब में सोमवार को भाजपा के दो दफ्तरों में हंगामा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। मोहाली के जीरकपुर में 5 नकाबपोश युवक भाजपा ऑफिस में घुसकर दीवारों, पोस्टरों और नेता गुरदर्शन सैनी की तस्वीर पर इंक फेंककर फरार हो गए।
वहीं तरनतारन में 15 से 20 हमलावर लाठी-डंडों के साथ भाजपा दफ्तर में दाखिल हुए और कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ दिया। हमलावरों ने नारेबाजी और पत्थरबाजी भी की। भाजपा नेताओं के मुताबिक एक आरोपी को पकड़ा गया था, लेकिन उसके साथी उसे छुड़ाकर ले गए।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। SSP सुरेंद्र लांबा ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।





