PB8LIVE NEWS/पंजाब
कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ने शामिल रवनीत बिट्टू को सिख चेहरा होने के कारण पार्टी ने लुधियाना से टिकट दिया। वहीं लुधियाना से ही लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस जल्द कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों शोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक सिमरजीत सिंह बैंस की कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंगें लगातार हो रही हैं। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि लुधियाना में भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू को टक्कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी बैंस को बतौर प्रत्याशी घोषित कर सकती है।





