Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABLudhiana Child Baby Rape: शर्मनाक! लुधियाना में 4 साल की बच्ची का...

Ludhiana Child Baby Rape: शर्मनाक! लुधियाना में 4 साल की बच्ची का रेप, चाकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को घर ले गया 70 वर्षीय बजुर्ग, पढ़ें

Shameful! 4 year old girl raped in Ludhiana,

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS/लुधियाना


Ludhiana Child Baby Rape: लुधियाना में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां 70 साल का एक बजुर्ग बच्ची को बहला फुसला कर चाकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। बच्ची को ले जाते हुए उसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी कैमरे में बुजुर्ग बच्ची को लेकर जाते हुए नजर आ रहा है। करीब 12 बजे वह बच्ची को उंगली पकड़ कर अपने घर ले गया। इसके बाद 8 से 10 मिनट बाद बच्ची हाथ में एक लिफाफा पकड़े हुए अपने घर पहुंची। उसकी मां को शक हुआ। मां ने बच्ची को देखा तो उसके कपड़े खून से लथपथ थे।

मां बाप बच्ची को इलाके की एक महिला डॉक्टर के पास चैकअप के लिए लेकर गए। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ रेप जैसी कोई घटना हुई है। वह तुरंत सिविल अस्पताल ले जाएं।

जानकारी मुताबिक शनिवार को 4 वर्षीय बच्ची पार्क में खेल रही थी। मोहल्ले का रहने वाला करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग बच्ची को अपनी बातों में उलझा कर उसे चाकलेट खिलाने के बहाने अपने कमरे ले गया और उसने बच्ची से गंदी हरकत की। इलाके के लोगों ने आरोपी बुजुर्ग को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी बुजुर्ग के बेटे सिविल अस्पताल में भी उसे धमकाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उनकी जान को खतरा है।

फिलहाल डॉक्टरों ने बच्ची से रेप हुआ है या नहीं इसके बारे में पुष्टि नहीं की है। व्ही इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भेज मेडिकल जांच करवाई जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर अगली करवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular