PB8LIVE NEWS
जॉम्बी ड्रग Zombie’ Drug ब्रिटेन में तबाही मचा रहा है. यहां इससे 11 लोगों की मौत हो गई है. इसका कनेक्शन अमेरिका से जोड़ा जा रहा है. यह ड्रग हाथ और पैरों में घाव की वजह बनता है और गंभीर मामलों में मरीज की मौत भी हो जाती है. इससे शरीर के अलग-अलग हिस्से में घाव होने शुरू हो जाते हैं. इसमें संक्रमण बढ़ता है. मरीज जॉम्बी की तरह मूवमेंट करता है. इसलिए जॉम्बी ड्रग भी कहते हैं.
क्यों जॉम्बी ड्रग बनता जा रहा बड़ा खतरा?
जॉम्बी ड्रग असल में डायलेजिन ड्रग है. जो आमतौर पर दवा के तौर पर जानवरों पर इस्तेमाल की जाती है. अमेरिका की हेल्थ एजेंसी यानी CDC के मुताबिक अमेरिका में इस दवा की मांग में तेजी से वृद्धि देखी गई है. जिसका कनेक्शन ओवरडोज के कारण होने वाली मौतों में पाया गया है. जॉम्बी ड्रग का इस्तेमाल नशीले पदार्थों के साथ मिलाकर हो रहा हैै.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नशीले ड्रग का कारोबार करने वाले जॉम्बी ड्रग को दूसरे नशीले पदार्थों जैसे कोकीन, हेरोईन में मिलाते हैं. इससे उनके नशीले पदार्थ की मात्रा बढ़ती है. वो शरीर पर ज्यादा असर करता और इसकी लागत में भी कमी आती है. यही वजह है कि इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. ड्रग के व्यापारी धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.
Zombie Drug इंसान की हड्डियों से बनाई जाने वाली एक साइकोएक्टिव ड्रग ने पश्चिमी अफ़्रीकीदेश सिएरा लियोन (Sierra Leone) में एडिक्ट्स को कब्र खोदने के लिए मजबूर कर दिया है. इस भयानक खतरे ने सिएरा लियोन को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने के लिए मजबूर कर दिया है. फ्रीटाउन में पुलिस अधिकारी ‘जोंबी’ ड्रग (Zombie Drug) को बनाने के लिए कब्रों को खोदने की कोशिश करने वाले लोगों को रोकने के लिए कब्रिस्तानों की सुरक्षा कर रहे हैं. बता दें कि इस ड्रग को कुश (Kush) कहा जाता है और इसे अलग-अलग प्रकार के विषाक्त पदार्थों से बनाया जाता है, जिसका एक मुख्य हिस्सा इंसान की हड्डियां भी हैं.





