PB8LIVE NEWS
संगरूर के धूरी के दोहला रेलवे फाटक के पास मंदिर के पुजारियों ने 33 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुजारियों ने मृतक सुदीप कुमार की लाश को मंदिर में बने हुए हवनकुंड के नीचे दबा दिया।
मृतक के परिवार ने थाना सिटी धूरी में शिकायत दर्ज करवाई है। जब उनके घरवाले मंदिर में जाकर पूछताछ कर रहे थे, तो पंडित परमानंद ने कहा कि सुदीप दो दिनों से मंदिर नहीं आया। पुलिस ने मंदिर के पंडित परमानंद से पूछताछ की तो उस पर पुलिस को शक हुआ और उसे थाने लाया गया।
पूछताछ दौरान परमानंद ने सुदीप कुमार के कत्ल की सारी कहानी बताई व माना कि उसने उसका कत्ल करके लाश हवनकुंड के नीचे दबा दी है। पुलिस ने शव को हवन कुंड से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परमानंद और मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।





