Pb8 live news : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पंजाब में आतंकी साजिश रचने के मामले में खालिस्तानी आतंकवादियों हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और लखबीर सिंह उर्फ लांडा के प्रमुख गुर्गे के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। जांच एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब के तरनतारन के निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के खिलाफ सोमवार को मोहाली में NIA की विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया। NIA ने आरोपी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (BKI) के विदेश में बसे और आतंकवादी घोषित रिंदा और लांडा के गुर्गे के रूप में की है।





