pb8 live news : शहर की सड़को पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ेगा, क्योंकि नियमों की अनदेखी करने वालों का उसी समय चालान करना पुलिस के लिए बेहद आसान होने वाला है। मोहाली के चुनिंदा 20 प्वांइट्स पर 400 हाई डैफिनेशन सी.सी.टी.वी. कैमरों के लगाए जाने का काम अपने अंतिम पड़ाव पर है। आने वाले नवंबर माह में इन कैमरों की मदद से पुलिस ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालाकों के चालान काटने का काम शुरू कर देगी। जिसके लिए पंजाब पुलिस हाऊसिंग कारपोरेशन (पी.पी.एच.सी.) ने लगभग सभी औपचारिकता पूरी कर ली हैं। मोहाली के लगभग सभी मुख्य सड़कों पर कैमरे लगा दिए गए हैं। कुछ जगहों पर गमाडा द्वारा सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है, वहां अभी कैमरे नहीं लग सके हैं। पी.पी.एच.सी. के अधिकारियों के मुताबिक जिन जगहों पर कैमरे लग गए हैं, उन जगहों पर चालान नवंबर माह से शुरू हो जाएंगे।





