Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब सरकार ने शुरू की यह योजना

पंजाब सरकार ने शुरू की यह योजना

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :पंजाब सरकार ने राज्य भर के किसानों को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए सब्सिडी वाली सी.आर.एम. मशीनें मुहैया करवा रही है। पंजाब सरकार द्वारा सी.आर.एम. मशीनों के लिए निजी तौर पर किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा किसान समूहों और पंचायतों को इस पर 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। किसानों को मशीनरी बुक करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी उन्नत किसान ऐप का उपयोग करना होगा।

सी.आर.एम. मशीनों पर सब्सिडी 

व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिसके माध्यम से वे हैप्पी सीडर, स्ट्रॉ चॉपर, मल्चर आदि मशीनें खरीद सकते हैं। किसान समूहों, पंचायतों और FPOs  के लिए 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी सुविधा उपलब्ध है, जिससे सामूहिक रूप से मशीनरी का उपयोग संभव हो पाता है।

कृषि मशीनरी पर सब्सिडी

पंजाब सरकार द्वारा अलग-अलग कृषि मशीनरी जैसे सुपर एस.एम.एस., हैप्पी सीडर आदि पर सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे किसानों को कृषि में नई तकनीक अपनाने में मदद मिल सकती है। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपने जिले के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने चाहिए ताकि उन्हें सरकारी सहायता का पूरा लाभ मिल सके।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular