Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEBreaking: पंजाब में देर रात बड़ा Encounter

Breaking: पंजाब में देर रात बड़ा Encounter

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र खेमकरण में सुबह-सुबह बड़ी मुठभेड़ हो गई। इसी बीच विदेश में बैठे गैंगस्टर के गुर्गों ने पंजाब पुलिस के जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह निवासी गांव झुग्गियां कालू, जिला तरनतारन और प्रभदीप सिंह उर्फ ​​लव निवासी डिब्बीपुर, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। ये दोनों विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल के गुर्गे थे। दोनों बदमाश इलाके में लोगों से फिरौती मांगने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी। जब उन्होंने दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस दौरान दोनों आरोपियों को गोली लग गई और वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular