pb8 live news : पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य में 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है, साथ ही कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज जिला तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा और मुक्तसर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। ऐसे में दोपहर के समय बच्चों-बुजुर्गों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है।





