pb8 live news : ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्द के कारण पंजाब के लोगों के लिए चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि भारत से अरब देशों को निर्यात होने वाले बासमती चावल में सबसे बड़ी हिस्सेदारी पंजाब की है। भारत के 48,000 करोड़ रुपये के बासमती चावल निर्यात में पंजाब का 40% योगदान है। इसमें से करीब 25% बासमती चावल ईरान को निर्यात किया जाता है। इजरायल के हमले के बाद पंजाब बासमती राइस मिलर्स का कहना है उन्होंने ईरान के व्यापारियों से बात की तो उनका कहना कि अगर युद्ध लंबा चला तो कुछ भी कहना मुश्किल है। युद्ध के हालातों के बीच समुद्री मार्ग और बंदरगाह बंद कर दिए गए हैं जिसके चलते माल भेजना संभव नहीं है। वहीं इससे पहले करीब 2 साल पहले जब ईरान और इजरायल के बीच तनावपूर्ण स्थिति थी, तब भी चावल व्यापार प्रभावित हुआ था। पंजाब में इस समय धान का सीजन चल रहा है और अगर ईरान-इजराइल के बीच युद्ध लंबा चलता है तो पंजाब के व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।





