pb8 live news : भारतीय चुनाव आयोग के आदेश पर लुधियाना वैस्ट उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिमय ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए 17 से 19 जून तक विधानसभा हलके के 3 किलोमीटर एरिया में ड्राई-डे घोषित किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि देसी और इंगलिश शराब के ठेको को इस अवसर पर बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा किसी भी होटल, रैस्टोरैंट, क्लब , बार सहित अन्य स्थानों पर वैस्ट विधानसभा सीट के 3 किलोमीटर एरिया तक शराब को न तो स्टोर कर सकेंगे और नहीं ग्राहकों को परोस सकेंगे, उक्त आदेशों को सख्ती से पालन करवाने के लिए बाकायदा जांच टीम भी नियुक्त की गई है और अगर कोई ऐसा करता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





