pb8 live news : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 किलो 7 ग्राम हेरोइन और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना घल खुर्द पुलिस ने गांव भम्मा लंडा की अनाज मंडी में सामान देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे रमेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव मोहकम खान वाला को गिरफ्तार कर उससे उक्त हेरोइन बरामद की है।





