Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSपंजाब विधानसभा कमेटियों में फेरबदल: अनमोल गगन मान की छुट्टी, उनकी जगह...

पंजाब विधानसभा कमेटियों में फेरबदल: अनमोल गगन मान की छुट्टी, उनकी जगह जगह नीना मित्तल, धालीवाल को भी मिली जिम्मेदारी

Reshuffle in Punjab Vidhan Sabha committees: Anmol Gagan Mann removed from his post, Neena Mittal appointed in his place, Dhaliwal also given responsibility

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: पंजाबी सिंगर, पूर्व मंत्री और विधायक अनमोल गगन मान ने भले ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया हो, लेकिन पंजाब विधानसभा की क्वेश्चन एंड रेफरेंसेज कमेटी साल 2025-26 से उनका नाम हटा दिया गया है। उनकी जगह अब राजपुरा की विधायक नीना मित्तल को कमेटी का शेष कार्यकाल पूरा करने के लिए सदस्य मनोनीत किया गया है।

वहीं, तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई एक अन्य कमेटी में अजनाला के विधायक और पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। डॉ. सोहल का निधन 27 जून 2025 को हुआ था, जिससे कारोबार कमेटी की सीट खाली हुई थी।

विधानसभा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, स्पीकर ने यह कार्रवाई पंजाब विधानसभा के नियम 183 और 180(3) के तहत की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनमोल गगन मान की जगह नीना मित्तल और डॉ. सोहल की जगह कुलदीप धालीवाल को नामजद किया गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular