Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSअमृतसर नगर निगम में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस को झटका, दो पार्षद AAP...

अमृतसर नगर निगम में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस को झटका, दो पार्षद AAP में शामिल

Big upset in Amritsar Municipal Corporation: Shock to Congress, two councillors join AAP

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर: नगर निगम की राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। वार्ड 79 की पार्षद शिवानी और वार्ड 72 के डॉ. अवतार ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ में AAP प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने पार्टी जॉइन की।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस पहले ही हाईकोर्ट का रुख कर चुकी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बहुमत के बावजूद AAP ने अधिकारियों के साथ मिलकर मेयर की कुर्सी हथिया ली। अब दो पार्षदों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस का बहुमत कमजोर हो गया है, जिससे कोर्ट में बहुमत साबित करना चुनौतीपूर्ण होगा।

बता दें कि अमृतसर नगर निगम में कांग्रेस के 40, AAP के 24, भाजपा के 9, शिअद के 4 और 8 निर्दलीय पार्षद हैं। फिर भी 27 जनवरी 2025 को AAP के मोती भाटिया मेयर चुने गए थे। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को लेकर मतदान और शपथ ग्रहण से जुड़ी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं, साथ ही AAP नेताओं और नगर निगम अधिकारियों पर मिलीभगत का भी दावा किया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular