Pb8Live News: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब को 600 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया। हालांकि, इस पर पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पंजाब के मंत्री बरिंदर गोयल ने इसे “बहुत बड़ा मजाक” बताया, जबकि AAP प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र ने पंजाबियों के “जख्मों पर नमक छिड़का” है।
कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन एक बार फिर हमें निराशा हाथ लगी। 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाब की अनदेखी की है। 1600 करोड़ रुपये की सहायता पंजाब के भारी नुकसान की भरपाई के लिए नाकाफी है, जबकि अनुमानित नुकसान हजारों करोड़ रुपये का है।





