PB8LIVE NEWS: दिल्ली में मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब 25 मिनट चली इस बैठक में मान ने बाढ़ से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया।
मान ने बताया कि अब तक 2300 गांव प्रभावित हुए, 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और नुकसान 20 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि 1600 करोड़ रुपए ऊंट के मुंह में जीरा है, जिस पर गृह मंत्री ने इसे टोकन मनी बताते हुए आगे और मदद का भरोसा दिया।
सीएम ने कहा कि पंजाब हर संकट में देश के साथ खड़ा रहा है, अब देश को पंजाब के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से प्रभावित जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का, कपूरथला और फिरोजपुर के लिए मंडीकरण सीजन 2025-26 में विशेष छूट देने की भी मांग की।





