पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) का उम्मीदवार घोषित किया। यह सीट AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद खाली हुई थी। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर चुनावी तैयारी का संकेत दे दिया है।





