पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह उस कांग्रेस को अलविदा कह रही हैं जहां मेहनती और काबिल नेताओं की बात नहीं सुनी जाती और फैसले निजी स्वार्थों के आधार पर लिए जाते हैं।





