Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबड़ी खबर: गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के ASI और होमगार्ड की हत्या...

बड़ी खबर: गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के ASI और होमगार्ड की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Police accused of killing ASI and Home Guard killed in encounter in Gurdaspur

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

गुरदासपुर में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। यह एनकाउंटर बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में हुआ। मारे गए आरोपी की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले आलिनंगल के दिलावर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आदियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान दोरांगला के SHO की गाड़ी भी पलट गई।

गौरतलब है कि 22 फरवरी को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के शव मिले थे। मौके से चार खोल बरामद हुए थे। घटना के बाद BSF भी अलर्ट है और DIG एके विरदी ने मौके का दौरा कर जानकारी ली थी। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular