पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
तीनों पर BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351(3) (जान से मारने की धमकी) और 3(5) के तहत केस दर्ज हुआ है। यह FIR रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर आधी रात को दर्ज की गई।
परिवार का आरोप है कि मंत्री ने धमकियां दीं और मानसिक दबाव बनाया, जिसके बाद रंधावा ने 21 मार्च को आत्महत्या कर ली। मामले के बाद सरकार ने मंत्री से इस्तीफा ले लिया है, जबकि विपक्ष अब उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।





